Friday, 6 October 2017

अब ये काम कर रहे है श्रीलंका के वर्ल्ड कप विनर टीम के ये दिग्गज

भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों श्रीलंका के टूर पर है जहां टेस्ट सीरिज जीतने के बाद अब वो वनडे सीरिज खेल रही है। फ़िलहाल जिस श्रीलंकाई टीम से उसका सामना हो रहा है वो काफी कमजोर है। लेकिन कुछ साल पहले तक श्रीलंका वर्ल्ड क्रिकेट की सबसे मजबूत टीमों में से एक थी। श्रीलंका की टीम ने 21 साल पहले 1996 में अर्जुन रणतुंगा की कप्तानी में पहली बार क्रिकेट वर्ल्ड कप जीता था। फाइनल में उसने ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम को मात दी थी। वर्ल्ड कप जीतने वाली श्रीलंकाई टीम के पूर्व कप्तान अर्जुन रणतुंगा ने साल 2001 में क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया और फिर वे राजनीति में उतर गए। साल 2004 में सांसद में बनने के बाद वे इंडस्ट्री, टूरिज्म और इंवेस्टमेंट प्रमोशन मंत्रालय में डेप्युटी मिनिस्टर बनाए गए। साल 2015 के राष्ट्रपति चुनाव में उन्होंने नई पार्टी के साथ मिलकर चुनाव जीता और हाइवे, पोर्ट और शिपिंग मिनिस्टर बने, वे मई 2017 तक इस पद पर रहे। इस पर हम आपको बताने जा रहे हैं। 1996 वर्ल्ड कप विजेता श्रीलंकाई टीम के मेंबर्स के बारे में बता रहा है कि वे सब आज क्या कर रहे हैं।

अर्जुन रणतुंगा
अब : राजनिति में उतरे सांसद वने

सनथ जयसूर्या
अब : चीफ सिलेक्टर श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड

रोमेश कालूविथरणा
अब : मेंबर सिलेक्शन कमेटी, श्रीलंका क्रिकेट

असांका गुरुसिन्हा
अब : टीम मैनेजर और सिलेक्टर

अरविंद डिसिल्वा
अब : पूर्व चेयरमैन नेशनल सिलेक्शन कमेटी

हसन तिलकरतने
अब : बैटिंग कोच श्रीलंका क्रिकेट टीम

रोशन महानामा
अब : विजनेसमैन पूर्व ICC मैच रैफरी

चामिंडा वास
अब : बॉलिंग कोच श्रीलंका

मुथैया मुरलीधरन
अब : टीम मेंटर - थिरूवल्लूर वीरन्स तमिलनाडू प्रीमियर लीग

मार्वन अटापट्टू
अब : टीम मेंटर - बेलगावी पेंथर्स कर्नाटक प्रीमियर लीग

उपुल चंदना
अब : स्पोटर्स प्रोडक्ट की दुकान चलाते हैं

कुमार धर्मसेना
अब : ICC एलिट पैनल अंपायर


No comments:

Post a Comment